पूर्ववर्ती रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर ननकीराम कंवर का खुला पत्र, हमारे आरोप हुए सच: घनश्याम राजू तिवारी

पूर्ववर्ती रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर ननकीराम कंवर का खुला पत्र, हमारे आरोप हुए सच: घनश्याम राजू तिवारी

पूर्ववर्ती रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर ननकीराम कंवर का खुला पत्र, हमारे आरोप हुए सच: घनश्याम राजू तिवारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 8, 2020 1:45 pm IST

रायपुर: 15 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता में रही भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार में अनेकों भ्रष्टाचार कमीशनखोरी के खेल खेले जाते रहे, जिसे लेकर विपक्ष में रही कांग्रेस पार्टी एवं आला नेताओं ने सदन से लेकर सड़क तक आरोप लगाते रहे हैं। इसकी सच्चाई पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लिखे गए पत्र से उजागर होता है। बाद इसके कांग्रेस हमलावर हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के भ्रष्टाचार की स्वीकारोक्ति और इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराए जाने वाले पत्र पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 15 वर्षों की रमन सरकार में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाने के कांग्रेस के आरोप सच साबित हुए हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश, कहा- एक बार में करें लघु और सीमांत किसानों के धान की खरीदी, प्राथमिकता से मिले टोकन

वर्तमान मुख्यमंत्री एवं तात्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने भाजपाई भ्रष्टाचार पर अनेकों बार तथ्यात्मक आरोप लगाए हैं मगर सत्ता में मदमस्त भाजपाइयों ने अहंकार एवं आर्थिक स्वार्थ के चलते आरोपों पर झूठा तथ्य प्रस्तुत कर जनता को गुमराह करते रहे। भाजपा रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे, विश्वास के साथ धोखा छलावा किया है, जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत समस्त भाजपाइयों की छग की भोली भाली सवा दो करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिये।

Read More: भारत बंद : टीकरी बॉर्डर पर जमकर भाषण और नारेबाजी, किसान नेता बोले- हमारे ‘आंदोलन’ का अंतिम चरण है…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने प्रदेश भाजपा की नई प्रभारी पी पून्देश्वरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 15 वर्षों के रमन सरकार में हुए इन भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के जवाब उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को देना होगा। तिवारी ने कहा कि भाजपा की नई प्रभारी को चुनौतियां अनेक है परंतु भाजपा के अंदर मचे द्वंद को खत्म करने के अलावा 15 वर्षों की सत्ता में की गई मनमानी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की अवरुद्ध विकास, किसान,मजदूर,आदिवासी, गरीब,महिला,युवा विरोधी कार्य एवं बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याओं के जनक भाजपा के दामन से यह दाग मिटाना कठिन ही नहीं नामुमकिन होगा।

Read More: भारत बंद : NCP ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया, भाजपा की आलोचना की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"