मुठभेड़ में ढेर हुआ नक्सली कमांडर लिंगना, ग्रामीणों ने ग्रेहाउंड जवानों पर किया हमला, 4 घायल

मुठभेड़ में ढेर हुआ नक्सली कमांडर लिंगना, ग्रामीणों ने ग्रेहाउंड जवानों पर किया हमला, 4 घायल

मुठभेड़ में ढेर हुआ नक्सली कमांडर लिंगना, ग्रामीणों ने  ग्रेहाउंड जवानों पर किया हमला, 4 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 31, 2019 2:07 pm IST

सुकमा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र सुकमा और तेलंगाना की सीमा से पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आई है। खबर है कि ग्रेहाउंड जवानों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर लिंगना को ढेर ​कर दिया है। वहीं, इस मुठभेड़ के बाद मृतक नक्सली का शव ले जा रहे जवानों पर नक्सलियों ने ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले से ग्रेहाउंड फोर्स के 4 जवान भी घायल हो गए हैं। फिलहाल अतिरिक्त बल की मदद से नक्सली लिंगना का शव कोत्तागुड़म थाना लाया गया है।

Read More: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 1 से 31 अगस्त तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य

मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना ग्रहाउंड फोर्स के जवान शनिवार को कोत्तागुड़म इलाके के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में ग्रहाउंड जवानों ने नक्सली कमांडर लिंगना को ढेर कर दिया।

Read More: शादी डॉट कॉम पर युवती ने ठगा, विवाह का झांसा देकर लूटे लिए लाखों

ग्रामीणों ने जवानों पर किया हमला
मुठभेड़ के बाद ग्रहाउंड फोर्स के जवान मृतक नक्सली का शव लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के पास सैकड़ों ग्रामीणों ने जवानों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवानों पर ग्रामीणों ने पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले से 4 जवान घायल हो गए हैं।

Read More: भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, अब शहरी क्षेत्रों के 12 लाख 89 हजार राशन कार्डधारियों को भी मिलेगा केरोसिन

ग्रामीणों ने लगाया फर्जी मुठभेड़ का आरोप
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जवानों पर फर्जी मुठभेड़ कर ग्रामीण की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने जवानों पर पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

Read More: फिरोज सिद्दीकी 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड में, रायपुर कोर्ट का फैसला

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/57MzKonUjbo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"