पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती का अपहरण, बीजापुर-गंगालूर मार्ग से उठा ले गए नक्सली

पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती का अपहरण, बीजापुर-गंगालूर मार्ग से उठा ले गए नक्सली

पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती का अपहरण, बीजापुर-गंगालूर मार्ग से उठा ले गए नक्सली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 28, 2020 4:41 am IST

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल प्रभावित इलाका ​बीजापुर मे नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है नक्सलियों ने बीती रात पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती का गंगालूर मार्ग से अपहरण कर लिया है। वहीं, बलदेव ताती के अपहरण के बाद उनकी पत्नी ने नक्सलियों से पति को छोड़ने की अपील की है। इस घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।

Read More: किसान के परिवार का हिस्सा हैं ये तीन ‘मयूर’, घर के हर सदस्य से है दोस्ती, समझते हैं एक दूसरे की भाषा

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर पुलिस के पूर्व सहायक सहायक आरक्षक बलदेव ताती मंगलवार को देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने उनका रास्ता रोक लिया और उसे उठाकर अपने साथ ले गए।

Read More: एक दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे चार राज्यों के मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि पहले भी नक्सलियों ने कई ग्रामीणों को पुलिस मुखबिर बताकर गांव से उठाकर ले गए थे और कुछ दिनों अपने पास रखकर हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक देते हैं।

Read More: फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही बारिश, 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अलर्ट

पत्नी की अपील
बलदेव ताती के अपहरण की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है। अपहरण की खबर सुनने के बाद उनकी पत्न ने नक्सलियों से पति को छोड़ने की अपील की है।

Read More: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज, साथ ले जाना होगा ये दस्तावेज

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"