गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सलियों ने नापाक इरादों को दिया अंजाम, ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सलियों ने नापाक इरादों को दिया अंजाम, ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले नक्सलियों ने नापाक इरादों को दिया अंजाम, ठेकेदार को उतारा मौत के घाट
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: January 25, 2021 3:10 pm IST

बीजापुर: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले नक्सलियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया है। दरसअल नक्सलियों ने रविवार को पेटी ठेकेदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के हमले से ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल ठेकेदार को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गई। घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने बास्तानार अंचल को दी करोड़ों रुपए की सौगात, कहा- वनाधिकार पत्र देने में हम पूरे देश में अग्रणी

मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार धर्मेंद्र पीएमजीएसवाई के तहत पेटी में ठेका लेकर पुल निर्माण करवा रहा था। आज दोपहर धर्मेंद्र अपनी साइट पर काम देखने गया था, इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि नक्सलियों ने ठेकेदार को क्यों मारा है।

Read More: सीएम बघेल ने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पर कांसा से निर्मित बैलगाड़ी का किया लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों से पूछा कुशलक्षेम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"