नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन पुलिस गिरफ्त में, सलवा जुडूम नेता को गोली मारने वाला भी धराया

नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन पुलिस गिरफ्त में, सलवा जुडूम नेता को गोली मारने वाला भी धराया

नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन पुलिस गिरफ्त में, सलवा जुडूम नेता को गोली मारने वाला भी धराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: April 2, 2019 10:48 am IST

सुकमा। नक्सली लीडर हिड़मा का गनमैन पुलिस गिरफ्त में आ गया है वहीं कोंटा के बस स्टैंड से एक एलओएस नक्सल सदस्य की भी गिरफ्तारी हुई है।  हिड़मा के गनमैन का नाम सवलम जोगा बताया जा रहा है और वह नक्सलियों की बटालियन नंबर 01 का अहम सदस्य है।

सलवम जोगा को तेलंगाना के कोत्तगुडम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सवलम जोगा जगरगुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उससे सुकमा पुलिस ने भी पूछताछ की है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं सुकमा पुलिस ने भी कोंटा बस स्टैंड से एक  LOS नक्सल सदस्य को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : जोगी कांग्रेस का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, 11 सीटों पर बसपा का करेगी समर्थन 

एलओएस नक्सल सदस्य की गिरफ्तारी चेकिंग के दौरान हुई। कोण्टा थाना प्रभारी शरद सिंह के नेतृत्व डीआरजी की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुचाकी कोसा नामक एलओएस नक्सल सदस्य गिरफ्त में आया। बताया जा रहा है कि मुचाकी कोसा LOS सदस्य में 5 वर्षो से सक्रिय था। उस पर पर सलवा जुडूम नेता पोडियम सुक्का को गोली मारना व वाहनों में आगजनी जैसे कई मामलों में शामिल रहने का आरोप है।


लेखक के बारे में