सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को नक्सलियों ने पीटा, हिड़मा के निर्देश पर तर्रेम-सिलगेर मार्ग को किया बाधित

सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को नक्सलियों ने पीटा, हिड़मा के निर्देश पर तर्रेम-सिलगेर मार्ग को किया बाधित

सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों को नक्सलियों ने पीटा, हिड़मा के निर्देश पर तर्रेम-सिलगेर मार्ग को किया बाधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: March 24, 2021 10:42 am IST

बीजापुर: प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे बौखलाहट में लगातार सुरक्षा जवानों को निशाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने निर्माण कार्यों को बाधिक करना और मजदूरों को पिटना भी शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर जिले से सामने आया है, जहां नक्सलियों ने तर्रेम-सिलगेर सड़क को 9 जगहों पर काट दिया और निर्माण कार्य में जुटे दो मजदूरों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।

Read More: रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रहा फर्जी पत्र, प्रशासन ने अभी तक नहीं लिया कोई निर्णय

मिली जानकारी के अनुसार तर्रेम-सिलगेर सड़क को नक्सलियों 9 जगहों से काट दिया है, जिससे आवागमन प्रभावित है। वहीं, इस दौरान मौके पर मौजूद सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की उन्होंने बेरहमी से पिटाई कर दी।

Read More: खरीदा हुआ सामान वापस करने गया ग्राहक, दुकान संचालक पिता-पुत्र ने कर दी हत्या

इस घटना को लेकर एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आदिवासियों की खुशहाली को देखकर नक्सली बौखलाए हुए हैं। बटालियन नंबर-1 के कमांडर हिड़मा के निर्देश पर माओवादियों ने सड़क काटी है।

Read More: 7th Pay Commission : होली के पहले इन सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में 30 फीसदी की बढ़ोतरी, रिटायरमेंट ऐज भी बढ़ी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"