ऑटोमेटिक रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस से नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 1 जवान घायल, रायपुर रेफर

ऑटोमेटिक रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस से नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 1 जवान घायल, रायपुर रेफर

ऑटोमेटिक रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस से नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 1 जवान घायल, रायपुर रेफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 23, 2020 12:46 pm IST

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। प्रेसर बम की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जवान को रायपुर लाया जा रहा है।

Read More News:एस-400 डिफेंस सिस्टम और 31 फाइटर जेट की तत्काल डिलीवरी मांग सकता है भारत, रूस दौरे पर हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जानकारी के अनुसार जवानों की टीम सड़क निर्माण सुरक्षा में निकले थे। तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने ऑटोमेटिक रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस से ब्लास्ट किया। चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

Read More News: ‘द अंडरटेकर’ ने WWE को कहा अलविदा! तीन दशक तक किया राज

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग भी की। वहीं जवानों ने भी फायरिंग कर जवाब दिया। जिसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटनास्थल से जवानों की टीम ने रिमोर्ट कंट्रोल डिवाइस बरामद किया है।

Read More News: प्रदेश में आज 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, 6 मरीज अंबिकापुर में और 3 मरीज रायपुर से मिले

 


लेखक के बारे में