नितिन गडकरी की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकी आए तो नहीं जाएगी पानी की एक भी बूंद, जबलपुर को दी सैकड़ों करोड़ की सौगात

नितिन गडकरी की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकी आए तो नहीं जाएगी पानी की एक भी बूंद, जबलपुर को दी सैकड़ों करोड़ की सौगात

नितिन गडकरी की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकी आए तो नहीं जाएगी पानी की एक भी बूंद, जबलपुर को दी सैकड़ों करोड़ की सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: February 22, 2019 2:26 pm IST

जबलपुर । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जबलपुर में 758 करोड़ 54 लाख रुपए लागत के फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया । केंद्रीय सड़क निधि के तहत दमोहनाका से रानीताल, मदन महल चौक, मेडिकल कॉलेज रोड तक करीब 6 किलोमीटर लंबाई का फ्लाई ओवर (एलीवेटेड कॉरिडोर) बनाया जाएगा। फ्लाई ओवर बनने से इन मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा। साथ ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भवन तक का आवागमन भी व्यवस्थित हो जाएगा। गुजरात की कंपनी 36 महीने में फ्लाई ओवर का काम पूरा करेगी । शिलान्यास के मौके पर राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, लोकसभा सांसद राकेश सिंह, मंत्री तरुण भानोट, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित कांग्रेस और बीजेपी के विधायक मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ ने किसानों को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र, कहा- विकास की गिनती सप्ताह

फ्लाई ओवर से खत्म होगी ट्रैफिक जाम की समस्या
फ्लाई ओवर में मदन महल स्टेशन के ऊपर 193.50 मीटर मध्य स्पान एवं 96.0 मीटर किनारे के स्पान सहित कुल 385.50 मीटर की लंबाई का केबल स्टे पुल होगा। रानीताल चौराहे को पार करते हुए 65 मीटर के दो स्पान के बो स्ट्रिंग तरह का पुल तथा बलदेव बाग चौक को पार करते हुए 70 मीटर के एक स्पान के बो स्ट्रिंग तरह के पुल का प्रावधान रखा गया है। पुल की नींव में पाईल फाउंडेशन का उपयोग होगा।

ये भी पढ़ें-आतंकियों की फंडिंग रोकने के लिए कदम उठाने एफएटीएफ ने पाकिस्तान को

गडकरी ने साधा पाक पर निशाना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को चेता दिया है कि यदि भारत में आतंकवाद की घटना में शामिल हुए तो याद रखना इमरान, पाकिस्तान को 1 बूंद पानी भी नहीं देंगे। गडकरी ने जानकारी दी कि पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने के लिए भारत सरकार 3 प्रोजेक्ट बना रही है। पाकिस्तान जा रहे इस पानी को रोककर पंजाब हरियाणा में सिंचाई के लिए दिया जाएगा ।

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट का आदेश,वन क्षेत्रों में कब्जा जमाए लोगों को बेदखल करें राज्य सरकारें,10 लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा राष्ट्रवाद, अंत्योदय और विकास ही है बीजेपी की नीति है । मोदी सरकार ने इस देश की सामाजिक आर्थिक तस्वीर बदल दी है । आज दुनिया भर में भारत का सम्मान
हो रहा है। आप विधानसभा चुनाव परिणाम से निराश न हों, कार्यकर्ता आत्मविश्वास और हिम्मत से चुनाव में जाएं । देश में एक बार फिर मोदी सरकार का बनना तय है।


लेखक के बारे में