छत्तीसगढ़ में अब 112 ब्लॉक रेड जोन में, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई सूची, देखें आप किस जोन में

छत्तीसगढ़ में अब 112 ब्लॉक रेड जोन में, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई सूची, देखें आप किस जोन में

छत्तीसगढ़ में अब 112 ब्लॉक रेड जोन में, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई सूची, देखें आप किस जोन में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 14, 2020 9:47 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट गहराता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में रेड जोन की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विकासखंडों की नई अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में अब 112 विकासखंड रेड जोन की सूची में आ गए हैं।

Read More News: 3 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, छत्तीसगढ़ के इस थाने में तैनात पूरे स्टॉफ का होगा कोरोना टेस्ट

बताते चले कि इससे पहले पिछले सप्ताह 105 ब्लॉक रेड जोन में थे। जो अब बढ़कर 112 हो गए हैं। वहीं ऑरेंज जोन की भी संख्या बढ़ गई है। पिछले सप्ताह ऑरेंज जोन की संख्या 30 थी, जो बढ़कर 32 हो गई है।

Read More News:  तीन जिलों में मिले 89 नए कोविड-19 मरीज, एक ही परिवार के 7 लोगों में मिला कोरोना का संक्रमण

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है। रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित विकासखंड इस प्रकार हैं।

Read More News: चीन सीमा पर दुनिया की सबसे ऊंची रेल लाइन बिछा रहा भारत.. दिल्ली से लद्दाख पहुंचने के घंटे होंगे कम

 

red jone by दीपक दिल्लीवार on Scribd


लेखक के बारे में