अब आत्मसमर्पित नक्सली भी बन सकेंगे पिता, खुलवाया गया नसबंदी, SP कन्हैया लाल ध्रुव से लगाई थी गुहार

अब आत्मसमर्पित नक्सली भी बन सकेंगे पिता, खुलवाया गया नसबंदी, SP कन्हैया लाल ध्रुव से लगाई थी गुहार

अब आत्मसमर्पित नक्सली भी बन सकेंगे पिता, खुलवाया गया नसबंदी, SP कन्हैया लाल ध्रुव से लगाई थी गुहार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 18, 2021 11:10 am IST

सुकमा: जिले में पिछले कुछ समय सरेंडर किए 6 आत्मसमर्पित नक्सली भी अब बच्चे के पिता बन पाएंगे और यह सौभाग्य सुकमा एसपी कन्हैया लाल ध्रुव की पहल पर मिलने वाला है। दरअसल सुकमा पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने एसपी कन्हैया लाल ध्रुव से नसबंदी खुलवाने का आग्रह किया था, जिसके बाद रायपुर के बड़े निजी अस्पताल में एसपी की पहल पर 6 नक्सलियों का नसबंदी वसेक्टॉमी रिवर्सल शल्य चिकित्सा पद्धति से नसबंदी खुलवा दिया गया है। इसके बाद सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने एसपी कन्हैया लाल ध्रुव का आभार व्यक्त किया है।

Read More: सभा में बिजली गुल होने के बाद CM भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, कांग्रेस के पक्ष में उठ रही आवाज रोक नहीं पाएंगे

दरअसल नक्सली संगठन में रहने के दौरान नक्सलियों द्वारा सभी सरेंडर नक्सलियों का नसबंदी करा दिया गया था। सरेंडर करने के बाद सभी ने बच्चे के पिता बनने की इच्छा जताते हुए एसपी कन्हैया लाल ध्रुव से नसबंदी खुलवाने आग्रह किया था, जिसके बाद सभी को रायपुर भेजा गया था जहां सुरक्षित इलाज के बाद सभी वापस लौट आए है।

Read More: 7th pay commission: CGVYAPAM में निकली स्नातक पास युवाओं के लिए भर्ती, 4 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"