लॉकडाउन में खुलेंगी चौपाटी, ठेले और गुमटियां, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन में खुलेंगी चौपाटी, ठेले और गुमटियां, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

लॉकडाउन में खुलेंगी चौपाटी, ठेले और गुमटियां, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 25, 2020 3:45 pm IST

सूरजपुर: एक ओर जहां छत्तीसगढ़ में तेजी से कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में छूट देना शुरू कर दिया है। इसी बीच सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सूरजपुर जिला प्रशासन ने चौपाटी, ठेले और गुमटियों को खोलने की अनुमति दे दी है। जारी निर्देश के अनुसार जिले में ये सभी दुकानें सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 40 नए मामले आए सामने, 5 लोगों ने जीती महामारी से जंग

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 55022 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 52598 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 292 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2132 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 67 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 220 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: स्वास्थ्य मंत्री बोले होम क्वारंटाइन सही नहीं, पब्लिक या पेड क्वारंटाइन का ऑप्शन चुनें लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"