मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार 730, स्वस्थ हुए 3 हजार 422

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार 730, स्वस्थ हुए 3 हजार 422

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार 730, स्वस्थ हुए 3 हजार 422
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 25, 2020 2:44 am IST

भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67 सौ के पार हो गई है। अब तक 6 हजार 730 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 297 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 3 हजार 422 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।

ये भी पढ़ें- लद्दाख में चीन ने बढ़ाया तनाव, चीनी सेना ने सीमा पर गाड़े 100 टेंट,…

प्रदेश में अब भी 2 हजार 967 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में है, यहां अब तक 3 हजार 8 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 114 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है, हालांकि 14 सौ 12 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें-
ज्योति ने साइकिलिंग फेडरेशन के ऑफर को 1 महीने के लिए टाला, बोलीं- अ…

प्रदेश में दूसरे नंबर पर राजधानी भोपाल है, यहां एक हजार 241 कुल पॉजिटिव हैं, जिनमें से 788 मरीज ठीक हुए हैं, भोपाल में 45 लोगों ने जान गंवाई है। प्रदेश में इंदौर और भोपाल के बाद तीसरे नंबर पर उज्जैन है, यहां अब तक 575 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 53 मरीजों की मौत हुई है। बुरहानपुर में 272 मरीज कोरोना से संक्रमित हुए, जिसमें 13 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं खंडवा में 229, जबलपुर में 212, खरगोन में 118, धार में 111 मरीज अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।


लेखक के बारे में