कोरोना अभियान में ड्यूटी कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद मिलेगी सं​विदा नियुक्ति, आदेश जारी

कोरोना अभियान में ड्यूटी कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद मिलेगी सं​विदा नियुक्ति, आदेश जारी

कोरोना अभियान में ड्यूटी कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद मिलेगी सं​विदा नियुक्ति, आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: April 13, 2021 6:57 pm IST

भोपाल: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गई है, साथ ही मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमण का कहर जारी है, दिन ब दिन संक्रमितो की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा। हालात को देखते हुए सरकार ने कोरोना अभियान में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद संविदा नियुक्ति देने का आदेश जारी किया है। सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों जुलाई 2021 तक संविदा नियुक्ति देने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Read More: CAF की 19वीं बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में आज रिकॉर्ड 8 हजार 998 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य द्वारा जारी मेडिकल बु​लेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 40 मरीजों की मौत हो गई।

Read More: टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना संक्रमण का असर कम: प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे

दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 4070 मरीज स्वस्थ्य हुए। सभी को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 3 लाख 5 हजार 832 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। मौत के आंकड़ों पर नजर डाले तो आज 40 मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हजार 261 हो गई है।

Read More: महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"