3 नवंबर को इन 19 जिलों में रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, सरकार ने जारी किया निर्देश

3 नवंबर को इन 19 जिलों में रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, सरकार ने जारी किया निर्देश

3 नवंबर को इन 19 जिलों में रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, सरकार ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 16, 2020 3:32 pm IST

भोपाल: विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के दृष्टिगत राज्‍य शासन द्वारा 3 नवम्‍बर, 2020 मतदान के दिन उप चुनाव वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश घोषित किया गया है। विधानसभा उप निर्वाचन में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्र जिनमें मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा, 5-सुमावली, 6-मुरैना, 7-दिमनी, 8-अम्‍बाह, भिण्‍ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव, 13-गोहद, ग्‍वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्‍वालियर, 16-ग्‍वालियर पूर्व और 19-डबरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

Read More: KKR ने टॉस जीत कर किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, मुंबई इंडियन्स करेगी गेंदबाजी

दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा, 24-पोहरी, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर, 34-मुंगावली, सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी, अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्‍या, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर, मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

Read More: विजय बघेल का समर्थन करने राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय पहुंचे पाटन, भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कर रहे अनशन

बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर, खण्‍डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता और राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्‍यावरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"