प्रियंका गांधी के ट्वीट पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, कहा- छत्तीसगढ़ आकर तो देखिए न्याय योजना का क्या हाल है?

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, कहा- छत्तीसगढ़ आकर तो देखिए न्याय योजना का क्या हाल है?

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार, कहा- छत्तीसगढ़ आकर तो देखिए न्याय योजना का क्या हाल है?
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 26, 2021 11:34 am IST

रायपुर: ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो जाने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ट्वीट करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की गोधन न्याय योजना की तरीफ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सीखने की नसीहत दी है। प्रियंका गांधी के इस बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है।

Read More: रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा के बीच ट्विटर वॉर, रमन ने कांग्रेस पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, तो कांग्रेस ने…

प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि आप छत्तीसगढ़ में आकर जरा देख तो लें, सरकार पंगु बनी हुई है। आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क्या हाल है? आदिवासियों की हत्याएं हो रही है और उनकी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है।

Read More: सात साल से पत्नी से जिस्मफरोशी करवा रहा था पति, मना करने पर प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा ​था कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 2 रुपए किलो के हिसाब से गोबर खरीदी रही है, गोबर से जैविक खाद, बनाया जा रहा है। स्वसहायता समूह आत्मनिर्भर हो रहे हैं, मगर UP सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Read More: संभलकर खाना ये नॉनवेज ! बुजुर्ग के प्रायवेट पार्ट में सालों से पल रहा था 59 फीट का कीड़ा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"