फिर सामने आया विधायक लक्ष्मण सिंह का बागी तेवर, अपने ही सरकार और पार्टी के फैसलों पर उठाए सवाल

फिर सामने आया विधायक लक्ष्मण सिंह का बागी तेवर, अपने ही सरकार और पार्टी के फैसलों पर उठाए सवाल

फिर सामने आया विधायक लक्ष्मण सिंह का बागी तेवर, अपने ही सरकार और पार्टी के फैसलों पर उठाए सवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 29, 2019 7:09 am IST

भोपाल: कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का एक बार फिर बगावती तेवर सामने आया है। लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस और सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के फैसले को लेकर कांग्रेस पर निशना साधा है। लक्ष्मण सिंह का कहना है कि ऐसा करने से जनता के बीच बहुत गलत संदेश गया है।

Read More: सदन में गूंजे फिल्मी गाने, रेणु जोगी बोली- क्या हुआ तेरा वादा, फिर धर्मजीत ने कहा- ये जो पब्लिक है सब जानती है, जानिए

वहीं, उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को पर दिए बयान को लेकर कहा कि लगता है मिर्ची यज्ञ से प्रभावित होकर गोवर्धन दांगी ने ऐसा बयान दिया है। गोवर्धन दांगी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।

Read More: CG Assembly: समर्ग शिक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के स्कूलों में एक भी पद स्वीकृत नहीं, चपरासी और लिपिक कर रहे संचालित

बता दें कि शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर पर करारा प्रहार किया था। उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर गोडसे को देशभक्त बता रहीं हैं। साध्वी अगर सामने आई तो उनका पुतला ही नहीं, बल्कि साध्वी प्रज्ञा को ही जिन्दा जला दूंगा।

Read More: विपक्ष ने उठाया व्याखयताओं के रिक्त पदों का मुद्दा, जवाब मिला- पिछली सरकार से ऐसी ही है स्थिति, जारी है भर्ती प्रकिया

लक्ष्मण सिंह ने आदिवासी इलाकों में जमीन बेचने के कैबिनेट के फैसले पर अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से आदिवासियों में नाराजगी है। नए विधायक विश्रामगृह को लेकर भी लक्ष्मण सिंह ने सवाल उइाते हुए कहा कि 320 विधायकों के लिए पुराना विधायक विश्रामगृह है और अभी केवल 230 विधायक हैं। नए विधायक विश्रामगृह को लेकर जनता में आक्रोश है। इस फैसले को लेकर सरकार को सोचना चाहिए।

Read More: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप, एक दर्जन दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"