कटघोरा में मिला 1 और कोरोना संक्रमित मरीज, 24 घंटे में 13 नए मरीजों की पुष्टि

कटघोरा में मिला 1 और कोरोना संक्रमित मरीज, 24 घंटे में 13 नए मरीजों की पुष्टि

कटघोरा में मिला 1 और कोरोना संक्रमित मरीज, 24 घंटे में 13 नए मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 12, 2020 12:47 pm IST

कटघोरा: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यहां पिछले 12 घंटे में प्रदेश में 13 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच खबर आ रही है है कि यहां 1 और संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। कटघोरा में एक और संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 21 हो गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।

Read More: लॉक डाउन के बीच फूटा ‘सिंघम’ का गुस्सा, इन्हें बताया समाज का असली दोषी

बता दें कि कुछ ही देर पहले बिलासपुर के कटघोरा में 5 नए मरीज की पुष्टि हुई थी और कल देर रात कोरबा जिले के कटघोरा से ही 7 और नए मरीज मिले थे। जबकि पहले ही 8 मरीजों का उपचार जारी है। इन सभी मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में जारी है।

Read More: पूर्व क्रिकेटर ने कहा धोनी खेल चुके अपना आखिरी मैच! उन्हे विदाई मैच की जरूरत नही

बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी बिलासपुर में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है, लेकिन एक जैसे नाम के चलते भ्रम हुआ था। बाद में पूरी जानकारी आने पर कोरोना संक्रमित मरीज कटघोरा का होना पाया गया। इस बात की पुष्टि बिलासपुर आईजी दिपांशु काबरा ने की है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि आज जो 5 मरीज पॉजिटिव हैं वे सभी कटघोरा के ही हैं। बिलासपुर की महिला नहीं है पॉजिटिव, एक ही जैसा नाम होने के चलते हुआ कंफ्यूजन।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"