प्रह्लाद लोधी की बहाली को लेकर गोपाल भार्गव ने स्पीकर से की मुलाकात, NP प्रजापति बोले- ये मेरा फैसला नहीं

प्रह्लाद लोधी की बहाली को लेकर गोपाल भार्गव ने स्पीकर से की मुलाकात, NP प्रजापति बोले- ये मेरा फैसला नहीं

प्रह्लाद लोधी की बहाली को लेकर गोपाल भार्गव ने स्पीकर से की मुलाकात, NP प्रजापति बोले- ये मेरा फैसला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 22, 2019 6:29 am IST

भोपाल: बीजेपी के बर्खास्त विधायक प्रह्लाद लोधी की विधानसभा में बहाली को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मुलाकात की। इस दौरान गोपाल भार्गव ने प्रह्लाद लोधी की बहाली की पेशकश की लेकिन बात नहीं बनी। मुलाकात के बाद गोपाल भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Read More: अचानक स्कूल पहुंचे डीईओ को आया इतना गुस्सा, प्राचार्य समेत 7 शिक्षकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

गोपाल भार्गव ने कहा है कि हमने हाईकोर्ट के स्टे का हवाला दिया तो स्पीकर प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया। इस बात से स्पष्ट है कि वे विधायक प्रह्लाद की बहाली के पक्ष में नहीं हैं। अब उन्होंने पार्टी नेताओं से चर्चा कर रणनीति बनाने की बात कही है। मेरी मान्यता है संवाद समाप्त नहीं होना चाहिए। मेरा प्राथमिकता विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपील करना था। अध्यक्ष किसी पार्टी के नहीं होते, ये अपेक्षा करने आया हूं कि आप किसी दल के नहीं हैं।

Read More: धन कुबेर निकला पंचायत सचिव, 1 करोड़ की संपत्ती का खुलासा, 4 लाख नगद, 15 तोला सोना बरामद

वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर स्पीकर एनपी प्रजापति ने कहा है कि प्रह्लाद लोधी का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसलिए मैं कोई फैसला नहीं ले सकता, मेरे ऊपर लगाए गए आरोपों से आहत हुआ हूं। ये फैसला विधानसभा अध्यक्ष का नहीं, बल्कि कोर्ट का है। कोर्ट के अनुसार सजा होते ही सदस्यता समाप्त हो जाती है।

Read More: प्रेम विवाह पर नरेश टिकैत बोले- हम लाखों खर्च कर लड़कियों को पढ़ाएं और वो शादी कर ले अपनी मर्जी से, ये न हो पाएगा

गौरतलब है कि तहसीलदार से मारपीट के मामले में भोपाल की विशेष अदालत के फैसले को बदलते हुए प्रह्लाद लोधी की सजा पर 7 जनवरी तक रोक लगा दी थी। मामले में विशेष आदालत ने विधायक लोधी को दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा से प्रह्लाद लोधी की सदस्यता खत्म कर दी थी।

Read More: Watch Video: स्कूल वैन में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/XqF-2zau_2g” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"