बारिश के कारण खुले में रखे धान भीगे, लाखों का नुकसान, धान खरीदी भी प्रभावित
बारिश के कारण खुले में रखे धान भीगे, लाखों का नुकसान, धान खरीदी भी प्रभावित
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में बिगड़े मौसम की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है। वहीं केन्द्रों में लापरवाही की वजह से खुले में रखे धान भीग गए हैं। जिसके चलते एक बार फिर से लाखों का नुकसान होना तय है।
Read More News: ट्रांसपोर्ट व्यापारी को फोन पर धमकी देने वाला शख्स चढ़ा पुलिस के हत…
कवर्धा जिले के 86 केन्द्रों में 11 लाख क्विंटल से ज्यादा धान जाम है। यहां 29 29 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 24 लाख 38 हजार क्विंटल खरीदी की गई है। 20 हजार से अधिक किसानों से खरीदी करना बाकी है।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय व्यापार और उद्योग मेला का किया शुभारंभ…
इधर बालोद जिले में भी यही हाल है। खराब मौसम के कारण जिले के 80 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रभावित हुई है। कई जगहों पर केन्द्रों में रखे धान भीग गए। 52 लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 44 लाख 90 हजार क्विंटल खरीदी की गई। शुक्रवार रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है।
Read More News: पुलिस महकमे के लिए बड़ी खबर, UPSC के नाम पैनल को सरकार ने किया अस्वी…

Facebook


