धान खरीदी केंद्र में शहीद जवान की पत्नी से मांगे पैसे, निलंबित हुए समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर

धान खरीदी केंद्र में शहीद जवान की पत्नी से मांगे पैसे, निलंबित हुए समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर

धान खरीदी केंद्र में शहीद जवान की पत्नी से मांगे पैसे, निलंबित हुए समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 12, 2020 4:18 pm IST

डोंगरगढ़ः छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। रोजाना धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से सरकार किसानों का धान खरीद रही है। लेकिन किसानों को रोजाना धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव के पटेवा धान खरीदी केंद्र से सामने आया है, जहां शहीद आरक्षक की पत्नी से पैसे मांगे गए। मामले में शहीद की पत्नी की शिकायत पर समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया है।

Read More: कर्जदाताओं को बड़ी राहत, पैसे नहीं चुका पाने पर समाधान के लिए लगा सकते हैं अर्जीः RBI

मिली जानकारी के अनुसार शहीद आरक्षक की पत्नी अपना धान बेचने के लिए पटेवा धान खरीदी केंद्र पहुंची थी। यहां खरीदी केंद्र के कर्मचारियों ने शहीद की पत्नी से धान बेचने के लिए पैसे मांगे। शहीद की पत्नी ने पैसे की मांग किए जाने को लेकर शिकायत की थी, जिसके बाद केंद्र के समिति प्रबंधक सुरेश शर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया।

Read More: भूपेश बघेल देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने दो साल में 36 में 24 घोषणाओं को पूरा कियाः विधायक विकास उपाध्याय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"