संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 1, 2021 10:52 am IST

नई दिल्ली: असम में चुनाव तिथि की घोषणा के पश्चात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 02 दिवसीय दौरे पर असम प्रवास पर हैं। इसी बीच आज कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन भी कर दिया है। इस कमेटी में फिर से एक बार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को सदस्य के तौर पर शामिल कर पार्टी हाई कमान ने दोहरे जिम्मेदारी के साथ उनका कद बढ़ाया है। इस कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान बनाए गए हैं।

Read More: सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के दो अंतरराज्यीय क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत, मंत्री कवासी लखमा ने जताया शोक

असम में चुनाव तिथि की घोषणा के पश्चात अब बहुत कम समय बचे हैं, जब इस बात का फैसला होगा कि असम की सत्ता में कांग्रेस फिर से लौटेगी या भाजपा को एक मौका और मिलेगा। असम के चुनाव तीन चरणों में संपन्न होना है, जिसमें 27 मार्च को प्रथम चरण के मत डाले जाएंगे। वहीं 02 और 06 अप्रैल को पूरे चुनाव संपन्न हो जाएंगे। ऐसे में अब राजनीतिक पार्टीयों के लिए टिकट वितरण का सही होना एक महत्वपूर्ण चुनौती है। कांग्रेस पार्टी ने जहाँ पूरे असम को 04 भागों में विभाजित कर अलग-अलग प्रभार के साथ 04 राष्ट्रीय सचिवों को अहम जिम्मेदारी दी है, जिसमें अपर असम का पूरा क्षेत्र जहाँ 37 विधानसभा आते हैं विकास उपाध्याय की जिम्मेदारी है। सत्ता में वापसी के लिहाज से अपर असम सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां 37 में मात्र 04 कांग्रेस के वर्तमान में विधायक हैं। ऐसे में विकास उपाध्याय के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वे इस आँकड़े को कितने आगे तक ले जा सकते हैं।

Read More: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 1598 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन

विकास उपाध्याय पिछले 02 माह से इस पूरे क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जिस तरह से कार्य कर कांग्रेस के लोगों को एकजुट करते हुए सक्रिय किया है, निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए असम के चुनावों में काफी महत्वपूर्ण है। विकास उपाध्याय इस बीच इन 37 विधानसभा के संभावित दावेदारों को उंगली से गिना सकते हैं और जिस तरह से स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर सदस्य के तौर पर उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है, निश्चित तौर पर विकास उपाध्याय अपने प्रभार वाले क्षेत्र में टिकट वितरण को लेकर स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे। राजनीति में कहा जाता है कि जिस पार्टी ने टिकट वितरण सही कर लिया, उस पार्टी की 50 प्रतिशत जीत उसी समय तय हो जाती है।

Read More: छत्तीसगढ़ बजट 2021: भाजपा प्रवक्ता ने कहा बजट में इच्छाशक्ति की कमी, प्रदेश को गर्त में डालने की तैयारी

इस तरह समय की कमी को देखते हुए संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसी सप्ताह असम के उन सभी सीटों पर कांग्रेस अपने अधीकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी, जहां गठबंधन के आधार पर कांग्रेस पत्याशियों को चुनाव लड़ना है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बात के चर्चे आम हैं कि विकास उपाध्याय को पार्टी हाई कमान बहुत कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी देकर उनका कद लगातार बढ़ाने का काम कर रहा है। असम के लिए घोषित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान बनाए गए हैं, तो कमलेश्वर पटेल एवं दीपिका पाण्डेय सिंह को उनके साथ सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है। जबकि सदस्य के तौर पर कांग्रेस महासचिव एवं असम प्रभारी जितेन्द्र सिंह असम के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा, नेता प्रतिपक्ष देवव्रत सैकिया एवं विकास उपाध्याय के साथ अन्य 02 राष्ट्रीय सचिव अनिरूद्ध सिंह एवं पृथ्वीराज साठे को सम्मिलित किया गया है।

Read More: स्नातक पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

Image

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"