खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
सागर। रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हुआ है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबह 4 बजे की यह घटना है।
Read More News: कांकेर में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, नीति आयोग ने की स्व सहायता समूहों की
जानकारी के अनुसार दमोह रोड पर गढ़ाकोटा के पास यह हादसा हुआ है। बस में करीब 20 लोग सवार थे। रीवा से इंदौर जाने निकली बस गढ़ाकोटा के पास खड़े ट्रक से जा टकराई।
Read More News: ‘पानी की रानी’ ने बदली वीर सिंह की जिंदगानी, पहले कर्जा चुकाया…बाइक खरीदी…बेटियों को पढ़ाया, अब बिजनेस बढ़ाने की योजना
जोरदार भिड़ंत होने से मौके पर तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोगों को चोटें आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का उपचार बीएमसी में चल रहा है।
Read More News: किसान संगठन मंगलवार को करेगी केंद्र सरकार के साथ बातचीत का फैसला, बिहार के किसानों से भी आंदोलन में जुड़ने

Facebook


