Sandeep Patil Statement: रोहित-विराट के बिना भी टीम इंडिया तैयार? क्या अगले वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे दोनों, पूर्व सेलेक्टर ने आखिर क्यों कह दी ये बड़ी बात और क्या है इसके मायने?

Sandeep Patil Statement: पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भारतीय टीम में भविष्य पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि टीम इंडिया के पास मजबूत युवा खिलाड़ी और अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है। इसलिए दोनों दिग्गजों के न होने पर भी टीम को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

Sandeep Patil Statement: रोहित-विराट के बिना भी टीम इंडिया तैयार? क्या अगले वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे दोनों, पूर्व सेलेक्टर ने आखिर क्यों कह दी ये बड़ी बात और क्या है इसके मायने?

(Sandeep Patil Statement/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: September 21, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: September 21, 2026 1:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोहित और विराट के वनडे भविष्य पर सवाल।
  • दोनों टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं।
  • अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं।

नई दिल्ली: Sandeep Patil Statement: भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य (Sandeep Patil Statement) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों दिग्गज खेलेंगे या नही, इसे लेकर अभी तस्वीर पूरी तर तरह से साफ नहीं है। दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है। ऐसे में वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए उनका प्रदर्शन और फिटनेस काफी अहम रहने वाला है।

टीम मैनेजमेंट के संकेतों से बढ़ी चर्चा

गौतम गंभीर के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद से रोहित और विराट के वनडे करियर को लेकर सवाल ज्यादा उठे हैं। टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने और भविष्य की तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। इसी वजह से माना जा रहा है कि चयनकर्ता आने वाले समय में दोनों दिग्गजों के विकल्प भी तैयार रखना चाहते हैं। लेकिन रोहित और विराट की तरफ से भी क्रिकेट जारी रखने और वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा दिखाई देती रही है।

पूर्व चीफ सेलेक्टर ने कही बड़ी बात

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर संदीप पाटिल ने दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर (Sandeep Patil Statement) अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि यह फैसला काफी हद तक रोहित और विराट पर निर्भर करता है कि वे खेलना चाहते हैं या नहीं और अपनी फिटनेस किस तरह बनाए रखते हैं। साथ ही उन्होंने चयनकर्ताओं की सोच और टीम में मौजूद दूसरे खिलाड़ियों को भी अहम बताया। पाटिल के मुताबिक, भारत के पास इतनी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है कि इन दोनों में से किसी एक या दोनों के टीम में नहीं होने से बड़ी समस्या नहीं होगी।

दिग्गजों की जमकर तारीफ भी की

संदीप पाटिल ने भले ही दोनों खिलाड़ियों (Sandeep Patil Statement) के टीम में भविष्य पर सवाल उठाए हों, लेकिन उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने रोहित को सफेद गेंद क्रिकेट का महान बल्लेबाज बताया। वहीं विराट को लेकर कहा कि उनकी जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। दोनों लंबे समय से भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं और पाटिल के अनुसार, उन्हें क्रिकेट के दिग्गजों के रूप में याद किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।