दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी की मौत, महिला पटवारी हुई घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी की मौत, महिला पटवारी हुई घायल

दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी की मौत, महिला पटवारी हुई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: August 24, 2020 2:24 pm IST

देवास: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि एक तेज रफ्तार डंंपर की ठोकर से सोनकच्छ अनुविभाग में पदस्थ पटवारी की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से घायल महिला पटवारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका पर उपचार जारी है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मृतक का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: इस राज्य के पूर्व सीएम की ​​तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में किए गए भर्ती, दो दिन पूर्व हुए थे कोरोना पॉजिटिव

मिली जानकारी के अनुसार मामला बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र है, जहां सोनकच्छ अनुविभाग के पटवारी की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में सोनकच्छ पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में साथ बैठी महिला पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी मिलने से सासंद महेंद्र सिंह सोलंकी और अधिकारी घायल महिला पटवारी से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।

Read More: व्यापारियों, आम नागरिकों ने स्वैच्छिक लॉकडाउन का लिया फैसला, नियमों का पालन करने दिलाई गई शपथ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"