Sudan Gold Mine Collapse: सोना खदान में 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे, जानें कैसे हुआ हादसा?
Sudan Gold Mine Collapse: सूडान सोना खदान में 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे, जानें कैसे हुआ हादसा?
Sudan Gold Mine Collapse: सूडान सोना खदान में 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे, जानें कैसे हुआ हादसा? /image: AI Generated
- सूडान में सोने की खदान ढही, 11 खनिकों की मौत
- 30 लोग घायल, कई अब भी मलबे में दबे
- एक हफ्ते में खदान ढहने की दूसरी बड़ी घटना
Sudan Gold Mine Collapse: सूडान के सोने की खदान में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां सुरंग ढहने से 11 खनिकों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे है, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है, लापता लोगों की तलाश जारी है। रविवार को हुई यह घटना सूडान में एक हफ़्ते के भीतर किसी अनौपचारिक सोने की खदान के ढहने की दूसरी घटना है।
खदान ढहने से 82 लोगों की हो गई थी मौत (Sudan Mining Accident)
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले रविवार को देश के पश्चिमी हिस्से में सोने की खदान ढहने से 82 लोगों की मौत हो गई थी। यह इलाका पैरामिलिट्री ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (RSF) के नियंत्रण में है, जो तीन साल से ज्यादा समय से सूडानी सेना से लड़ रही है।
अब तक 11 शव बरामद (11 Miners Death)
Sudan Gold Mine Collapse मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओनी में खदान ढहने की घटना शनिवार रात शुरू हुई थी। सरकारी कंपनी सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तक 11 शव बरामद किए गए और 30 लोगों को बचाया गया। अधिकारी कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।
कंपनी ने मृतकों के प्रति जताया दुःख (Sudan Mine Accident)
कंपनी ने अपने बयान जारी करते हुए खदान हादसे (Sudan Gold Mine Collapse) में सभी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें सोना पैदा करने वाले देश सूडान में खदान ढहने से होने वाली मौतें कोई असामान्य बात नहीं है, क्योंकि यहां सुरक्षा मानकों का बड़े पैमाने पर पालन नहीं किया जाता है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?
- Senior Journalist Payal Meht Passes Away: इस वरिष्ठ पत्रकार का निधन, इलाज शुरू होने से पहले ही थम गई सांसे…पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
- Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Facebook


