PCC चीफ मोहन मरकाम ने किया मताधिकार का प्रयोग, मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट

PCC चीफ मोहन मरकाम ने किया मताधिकार का प्रयोग, मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट

PCC चीफ मोहन मरकाम ने किया मताधिकार का प्रयोग, मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: December 21, 2019 3:10 am IST

कोंडागांव: नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसके साथ ही सुबह से ही मतदान केंद्रों तक मतादता पहुंचने लगे हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव के एक मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ताया जा रहा है कि लोगों में शहर सरकार के चुनाव को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है। इसके चलते लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर जमा होने लगे हैं। देखा जा रहा है कि महिलाएं इस चुनाव में वोटिंंग के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Read More: नागरिकता संशोधन कानून का विरोध, भीड़ के पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

बता दें कि आज पूरे प्रदेश के आम निर्वाचन वाले 151 और उपनिर्वाचन वाले दो नगरीय निकायों मतदान होना है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारी पूरी कर ली है। सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मतदान के लिए पूरे प्रदेश में 27 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में 40 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Read More: कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का निधन, भोपाल के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"