छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड में भ्रष्टाचार की ‘फोटोग्राफी’, लाखों के बिल से मची खलबली, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड में भ्रष्टाचार की 'फोटोग्राफी', लाखों के बिल से मची खलबली, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड में भ्रष्टाचार की ‘फोटोग्राफी’, लाखों के बिल से मची खलबली, जानें पूरा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 10, 2021 5:19 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के एक ऐसे कारनामे की, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, हस्तशिल्प बोर्ड ने बिना किसी प्रस्ताव, अधिकार, अनुमति के हथकरघा विभाग के लिए लाखों की फोटोग्राफी करा ली। फिर पेमेंट के लिए भारी-भरकम बिल हथकरघा विभाग को भेज दी। बिल सामने आया, तो दोनों विभाग में खलबली मच गई। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

Read More News: कांग्रेस की कुरान वाली ’कसम’! क्या जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं नेता?

छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प बोर्ड के इस अनोखे भ्रष्टाचार की कहानी शुरू हुई पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान। जब सारे एम्पोरियम बंद थे, तो हस्तशिल्प उत्पाद को ऑनलाइन बेचने के लिए इन उत्पादों के फोटोशूट का प्लान बना। हस्तशिल्प बोर्ड ने मार्च, मई, अगस्त, सितंबर अक्टूबर और नवंबर महीने में करीब ढाई हजार फोटोशूट कराए। 20 लाख रुपए की इस फोटोग्राफी में करीब 90 फीसदी हिस्सा हथकरघा उत्पादों का करा लिया गया। जबकि हथकरघा उत्पादों के उत्पादन और बिक्री के लिए अलग से छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन बोर्ड मौजूद है। हथकरघा विभाग के अधिकारी तब सन्न रह गए, जब उनके पास हस्तशिल्प बोर्ड की ओर से करीब 16 लाख रुपए के पेमेंट का बिल आया।

Read More News: शौक बड़ी चीज है! पान ठेला चलाने वाले धरमू ने पोटली में जमा कर रखे हैं गुजरे जमाने के कीमती सिक्के

पिछले अक्टूबर-नवंबर महीने में हथकरघा विभाग के एमडी चुनाव ड्यूटी पर बिहार गए थे, तो यहां के प्रभारी एमडी हस्तशिल्प बोर्ड के एमडी सुधाकर खलखो ही थे। लेकिन तब भी हथकरघा बोर्ड इस बिल को जायज नहीं मान रहा, क्योंकि अगर उन्हें प्रमोशन के लिए फोटोग्राफी की जरूरत होती, तो उसकी फाइल हथकरघा बोर्ड में चलती और प्राइस तय करने से लेकर वर्क आर्डर जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई होती। लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं।

Read More News: डिजिटल सिग्नेचर और नामांतरण के लिए पैसा मांगना डगनिया और भांटागांव पटवारी को पड़ गया भारी, हुए निलंबित

इस गंभीर अनियमितता के लिए तमाम सवाल अब हस्तशिल्प बोर्ड के एमडी और जनरल मैनेजर पर खड़े हो रहे हैं। हालांकि हस्तशिल्प बोर्ड के एमडी सब कुछ नियम कायदों से हुआ बता रहे है।

बहरहाल, ये पूरा मामला गंभीर आर्थिक अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है। जिसमें करीब 6 लाख रुपये का भुगतान हस्तशिल्प बोर्ड फोटोग्राफी करने वाले फर्म को कर चुकी है।

Read More News: फ्रंटलाइन वर्कर्स टीका लगाने जाएंगे तो नहीं मानी जाएगी छुट्टी, टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने शिवराज सरकार ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.