पीएल पुनिया ने धान के MSP पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

पीएल पुनिया ने धान के MSP पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

पीएल पुनिया ने धान के MSP पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 3, 2019 6:07 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रवास पर रविवार को रायपुर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने मौजूदा अर्थव्यवस्था और धान खरीदी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर करारा निशाना साधा है। पीएल पुनिया ने कहा है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य को केंद्र से पैसा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे 21 हजार करोड़ के कर्ज को लेकर कहा कि धान ख़रीदी के लिए सरकार की अपनी तैयारी है। केंद्र मदद नहीं कर रही है। केंद्र किसानों के बारे में नहीं सोचती, लेकिन भूपेश सरकार किसानों की सरकार है।

Read More: धान खरीदी के लिए 21 हजार करोड़ का कर्ज ले सकती है सरकार, किसानों को बोनस बांटने की भी है तैयारी

इस दौरान पीएल पुनिया ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमराई है। जीडीपी ग्रोथ कम हुई है। इन सबके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।

Read More: किसानों को मुआवजा राशि का वितरण,जल्द मिलेगा अन्य योजनाओं का लाभ

गौरतलब है कि रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंचे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान पुनिया कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है।

Read More: पीएम मोदी ने भारत-थाईलैंड के रिश्ते को बताया आत्मीय, बैंकॉक में 370 हटाने का जिक्र


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"