इंदौर में देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार, बांग्लादेश की 10 सहित 13 युवतियों को कराया मुक्त

इंदौर में देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार, बांग्लादेश की 10 सहित 13 युवतियों को कराया मुक्त

इंदौर में देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार, बांग्लादेश की 10 सहित 13 युवतियों को कराया मुक्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: September 25, 2020 12:31 pm IST

इंदौर: महालक्ष्मी नगर के होटल में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले गैंग के 10 सदस्य को गिरफ्तार किया है और 13 युवतियों को छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि 13 में से 10 लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली है। मामले में फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में विजयनगर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Read More: सागर में गरजे सिंधिया, कहा- मैंने नहीं कर्ज माफी ना करने वालों ने की गद्दारी, राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस को हो रहा पेट दर्द

मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके के होटल में देह व्यापार का काला कारोबार चलाया जा रहा है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने महालक्ष्मी नगर के होटल में दबिश देकर 13 युवतियों को गिरोह से मुक्त करवाया है और देह व्यापार चलाने वाले 10 सदस्य को गिरफ्तार किया है।

Read More: राजस्थान: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी, स्टूडेंट्स को मिलेगी ‘फ्री’ गाइडेंस, जानें ये बातें

बताया गया कि गिरोह के लोग बांग्लादेश और भारत के अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का कारोबार करवात थे। जानकारी यह भी मिल रही है कि संगठित गिरोह पूरे देश में देह व्यापार का घिनौना करोबार करता है। मामले का खुलासा होने के बाद अब गिरोह के बांग्लादेश से लड़कियों को लाने पर आंतरिक सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Read More: कृषि मंत्री कमल पटेल का आरोप, कहा- खुदकुशी की कोशिश करने वाला किसान फर्जी था, दिए जांच के आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"