अवैध धंधे की संचालिका है राजधानी रायपुर की ये महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध धंधे की संचालिका है राजधानी रायपुर की ये महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध धंधे की संचालिका है राजधानी रायपुर की ये महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 9, 2021 4:39 pm IST

रायपुरः नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने आपरेशन क्लीन के तहत मौदहापारा थाना पुलिस ने महिला बदमाश मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार किया है। मुस्कान रात्रे के पास से आधा किलो से ज्यादा गांजा और नशे की 2 सौ गोलियां बरामद की गई हैं, जिसे वह किसी ग्राहक को सप्लाई करने की तैयारी में थी। मुस्कान रात्रे के अलावा पुलिस ने हाफिज नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर उससे नशा कारोबार के बारे में पूछताछ की गई।

Read More: बहुभाषा का ज्ञान होना स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद, अंग्रेजी वैश्विक भाषा है इसे सभी सीखें- सीएम बघेल

एएसपी लखन पटले ने बताया की मुस्कान के खिलाफ कई थानों में अपराध दर्ज है। वह यासीन और रक्सेल जैसे अपराधियों से नशे का सामान बेचने की आरोपी है, उसका नाम गुंडा-बदमाश सूची में भी है। नशीली गोलियां बेचने मामले में उसके खिलाफ जांच चल रही थी। मुस्कान का नाम जिला बदर गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने के लिए फिर से प्रस्ताव भेजा गया है ।

Read More: बर्ड फ्लू की दहशत! कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम शुरू, 90 रुपए प्रति किलो की दर से मुआवजा देगी खट्टर सरकार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"