17 मवेशियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, ले जाया जा रहा था झारखंड

17 मवेशियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, ले जाया जा रहा था झारखंड

17 मवेशियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, ले जाया जा रहा था झारखंड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 17, 2020 8:16 am IST

जशपुर: दुलदुला थाना क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को तस्करी करते गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि मवेशियों को झारखंड ले जाया जा रहा था। हालांकि गिरफ्तार आरोपी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि मवेशियों को किस काम के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Read More: ‘जनमत का सम्मान’, 151 नगरीय निकायों के लगभग 1300 पार्षदों का सम्मान

दरअसल दुलदुला थाना पुलिस को लंबे समय से मवेशियों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को भी पुलिस को सूत्रों के हवाले जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 17 मवेशी भी आरोपी के पास से बरामद किया है।

Read More: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज की निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका, जल्द तय होगी फांसी की तारीख


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"