चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

चीख दबाने आरोपियों ने बजाया डीजे, कांग्रेस नेता के भतीजे के हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: February 16, 2021 5:57 pm IST

रायपुर: शहर में पूर्व कांग्रेसी पार्षद के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपियों ने पैसे के लेने देन के विवाद में जतिन राय की हत्या की थी और लाश को सूटकेस में भरकर कुएं में फेंक दिया था। आरोपियों ने टीवी क्राइम शो देखकर हत्या की खौफनाक योजना बनाई थी।

Read More: मौत की नहर…हादसे से कहर! शुरू हुई सियासत, कांग्रेस ने पूछा- 32 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे?

पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त प्रदीप नायक, सुजीत तांडी और केवी भास्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने कबूला कि जतीन ने उससे और उसके दोस्त सुजीत तांडी और केवी भास्कर से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। इसी पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।

Read More: सड़क निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जतिन को मैसेज कर एक बड़ा सूटकेस लेकर बुलाया, फिर टॉवेल से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और मृतक को मरा समझ कर वहीं शराब पीने बैठ गए। लेकिन तभी सूटकेस से जतिन की चीख पुकार सुनाई दी, जिसके बाद आरोपियों ने दोबारा गला घोटकर जतिन की हत्या कर दी। इस दौरान आरोपियों ने डीजे भी बजाया ताकि किसी को चींख ना सुनाई दे।

Read More: इंडक्शन ट्रेनिंग में हिस्सा लेने मसूरी जाएंगे 33 IAS अफसर, ट्रेनिंग के दौरान एक सप्ताह का विदेश दौरा भी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"