देर रात मरीन ड्राइव स्थित अर्था कैफे में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

देर रात मरीन ड्राइव स्थित अर्था कैफे में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

देर रात मरीन ड्राइव स्थित अर्था कैफे में परोसी जा रही थी शराब, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 25, 2021 6:06 pm IST

रायपुर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी रायपुर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुलिस ने मरीन ड्राइव स्थित अर्था कैफे में ​दबिश देकर अवैध रूप से शराब पी रहे लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है पुलिस ने कैफे के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने मौके से 25 बोतल बीयर और शराब की बोतलें बरामद की है।

Read More: कांग्रेस का कमबैक प्लान! क्या कांग्रेस अभी से मिशन 2023 के लिए सक्रिय हो गई है?

वहीं, दूसरी ओर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी में आने वाले संदिग्ध वाहनों,व्यक्तियों, लॉज, ढाबों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर शहर के 7 स्थानों में चेकिंग पॉइंट लगाया गया है। सुरक्षा को लेकर राजधानी में 3 लेयर में जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा और जांच के लिए 300 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

Read More: नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप संचालक को मारी गोली, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिया वारदात को अंजाम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"