CG Ministers Meeting at CM House: सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग, सभी मंत्री रहे मौजूद, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, आप भी जानें यहां

CG Ministers Meeting at CM House: सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग में सत्ता संगठन में समन्वय समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है।

CG Ministers Meeting at CM House: सीएम हाउस में हुई हाईलेवल मीटिंग, सभी मंत्री रहे मौजूद, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, आप भी जानें यहां

CG Ministers Meeting at CM House: / Image Source : FILE


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: June 19, 2026 / 07:02 am IST
Published Date: June 19, 2026 6:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री निवास में पांच घंटे तक चली हाईलेवल मीटिंग।
  • बैठक में प्रदेश के सभी मंत्री हुए शामिल।
  • बैठक में सत्ता संगठन में समन्वय समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

CG Ministers Meeting at CM House: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार के ढाई साल में अबतक की सबसे लंबी बैठक मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीब 4 से पांच घंटे तक चली सत्ता-संगठन समन्वय बैठक देर रात समाप्त हुई। बैठक में सभी मंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और संगठन मंत्री पवन साय सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। .हालांकि बैठक से बाहर निकले मंत्रियों ने बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, सुशासन तिहार का फीडबैक, सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और डबल इंजन सरकार की रणनीति पर चर्चा होने की बात कही। (CG Ministers Meeting at CM House) सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय तथा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों के व्यवहार को लेकर भी मंथन किया गया। कुछ मामलों को लेकर संगठन की नाराजगी के मुद्दे भी उठे।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, भाजपा और सरकार के विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। (CG Ministers Meeting at CM House) कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी अमूमन वहीं बात करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि आप भी मुस्कुराइये मै भी मुस्कुरा रहा हूं छत्तीसगढ़ में सब सुरक्षित है।

कोरिया हत्याकांड के दोषियों को मिलेगी सजा: गृह मंत्री विजय शर्मा

CG Ministers Meeting at CM House: वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संगठनात्मक विषयों, प्रभार जिलों और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा हुई। (CG Ministers Meeting at CM House) उन्होंने कोरिया हत्याकांड को निंदनीय बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में न तो किसी अर्दली समेत मंत्रियों के किसी भी नोटर को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। फिलहाल लेकिन लंबी मैराथन बैठक का मुख्य एजेंडा बैठक खत्म होने के बाद सभी मंत्रियों के बाहर आने बाद भी बाहर नहीं आ पाया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.