किराए के मकान पर दबिश देकर पुलिस ने किया नशे के काले कारोबार का भांडाफोड़, 10 लाख की नशीली दवाएं जब्त, 4 गिरफ्तार

किराए के मकान पर दबिश देकर पुलिस ने किया नशे के काले कारोबार का भांडाफोड़, 10 लाख की नशीली दवाएं जब्त, 4 गिरफ्तार

किराए के मकान पर दबिश देकर पुलिस ने किया नशे के काले कारोबार का भांडाफोड़, 10 लाख की नशीली दवाएं जब्त, 4 गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 2, 2020 9:23 am IST

दुर्ग: पुलिस की टीम ने गुरुवार को एक मकान से भारी मात्रा में नशीली दवा जब्त की है। जब्त की गई नशीली दवाओं की अनुमानित लागत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 4 युवकों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल मामले में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। मामले में एसएसपी अजय यादव ने खुलासा किया है।

Read More: राजधानी रायपुर में बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा- 4 जनवरी तक हो सकती है बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गुरुवार को एक मकान पर दबिश दी। यहां पुलिस ने 60 पेटी कोडीन फास्फेट सिरप, 7600 अल्प्राजोलम टेबलेट, 1584 स्पॉस कैप्सूल बरामद की है। बताया जा रहा है कि मनोज रमानी, अमृत देवांगन,सुमित भोई,अमन प्रीत सिंह इस मकान को किराए पर ले रखे थे और यहां से नशे के व्यापार का संचालन करते थे।

Read More: CBSE का फरमान, 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मकान के अलग—अलग हिस्सों में नशीली दवाओं को ​छीपाकर रखा था। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और इन दवाओं को ​कहां खपाया जाता था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Read More: भूपेश सरकार ने धान के MSP के सबंध में अन्य राज्यों से मंगाई जानकारी, किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल भुगतान करने कवायद शुरू


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"