कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सियासी खींचतान जारी, कैबिनेट मंत्री का छलका दर्द
कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सियासी खींचतान जारी, कैबिनेट मंत्री का छलका दर्द
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सियासी खींचतान जारी है। अपने नेताओं के पक्ष में एक तरफ जहां बयानबाजी का दौर चल रहा है तो उधर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह का दर्द छलक आया ।
ये भी पढ़ें- कॉलोनी का ले आउट पास करने बाबू ने मांगे थे एक लाख रूपए, ACB की टीम …
ग्वालियर दौरे पर पहुंचे कमलनाथ सरकार में नंबर दो माने जाने वाले गोविंद सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष के सवाल पर कहा कि ना मेरे कहने से कोई बना रहा है, ना ही मेरी कोई प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए सुन रहा है। तो फिर मैं क्यों अपनी टांग फसाऊं ।
ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह का लेटर वायरल होने के बाद गरमाई सियासत!, स्थानांतरण स…
दरअसल एमपी में इन दिनों कांग्रेस की कमान किसे मिलेगी इस बात पर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में सहकारिता और सामान्य प्रशासन मंत्री गोविंद सिंह ने सिंधिया समर्थकों द्वारा उनका नाम चलाएं जाने को लेकर कहा कि प्रजातंत्र में अपनी बात कहने के लिए सब स्वतंत्र हैं। कांग्रेस कोई गुलामों की पार्टी नहीं है, इसलिए सब लोग अपनी बात कह रहे हैं, लेकिन सोनिया जी सक्षम है, वहीं इस पर अपना अंतिम फैसला करेंगी।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Xv9uFQPL8Fw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


