लोकसभा चुनाव की तैयारी, कलेक्टर अनुराग चौधरी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लोकसभा चुनाव की तैयारी, कलेक्टर अनुराग चौधरी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लोकसभा चुनाव की तैयारी, कलेक्टर अनुराग चौधरी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 29, 2019 4:15 am IST

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चुनाव आयोग लगातार तैयारी में जुटा है। एवं तमाम तरह की जांच की जा रही है। इसी क्रम में ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी ने गुरुवार को डबरा और भितरवार क्षेत्र में सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, आज देशभर में रिलीज होगी ‘राम की जन्मभूमि’

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीने के पानी और टीन शेड के निर्माण के निर्देश दिए ताकि न तो गर्मी के समय पीने के पानी की कमी हो और न ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं को धूप में खड़ा होना पड़े। साथ ही उस समय डबरा और भितरवार मंडी में गेहूं की आवक को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे राहुल गांधी, इधर प्रियंका गांधी का आज रोड शो

वहीं मतदान के दौरान मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर आसानी से पहुंचने के लिए सुगम और आसान रास्तों को साफ कराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस गांव से पोलिंग बूथ दूर है, वहां ग्रामीणों को मतदान केंद्रों पर लाने ले जाने के लिए ग्रामीणों की ही ट्रैक्टर ट्रॉली को चिन्हित किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाता आसनी से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।


लेखक के बारे में