जेल में बंद कैदी ने फिनाइल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, मची अफरातफरी
जेल में बंद कैदी ने फिनाइल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, मची अफरातफरी
जांजगीर: कोरोना संकट के बीच जिला जेल जांजगीर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल जेल में बंद एक कैदी ने फिनाइल पीकर अत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं कैदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका का उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार घाटाद्वारी निवासी तुलाराम बंसोड़ 420 के मामले में जेल ने बंद है। तुलाराम ने आज जेल में साफ सफाई के लिए उपयोग किए जाने वाले फिनाइल को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि समय रहते बंद को अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जिससे उसकी जान बच गई।

Facebook


