नर्स ने डॉक्टर पर लगाया रेप का आरोप, कहा- प्यार के झांसे में लेकर बनाया हवस का शिकार

नर्स ने डॉक्टर पर लगाया रेप का आरोप, कहा- प्यार के झांसे में लेकर बनाया हवस का शिकार

नर्स ने डॉक्टर पर लगाया रेप का आरोप, कहा- प्यार के झांसे में लेकर बनाया हवस का शिकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 20, 2019 5:43 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रेप का सनसीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल की नर्स ने अस्पताल के डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। नर्स ने आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉक्टर प्यार का झांसा देकर मुझे हवस का शिकार बनाया है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More: देह व्यापार के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, तीन विदेशी युवतियां सहित दो ग्राहक और दलाल गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के गुढ़यारी इलाके के वृंदावन अस्पताल में कार्यरत डॉ भागवत साहू पर अस्पताल के ही एक नर्स ने रेप का आरोप लगाते हुए कहा है कि डाक्टर ने पहले तो नर्स को अपने प्रेमजाल फंसाया और फिर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जिस्मानी ताल्लुकात बना लिए। पीड़िता ने जब शादी की बात की तो डॉक्टर मुकर गए और बात को टालने का प्रयास करने लगे।

Read More: खेल विभाग के दो अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिला नया पदभार

युवती को लगा कि डाक्टर ने उसके साथ धोखा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तो नर्स ने इसकी शिकायत गुढ़ियारी पुलिस को कर दी। इसके बाद पुलिस ने 376 सहित अन्य धाराओं के तहत डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More: छत्तीसगढ़ शासन में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 29 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/HI7oL-CxHDE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"