प्रदर्शनकारी किसानों ने कर दी शराबी युवक की धुनाई, धरना स्थल के सामने कर रहा था गाली-गलौज

प्रदर्शनकारी किसानों ने कर दी शराबी युवक की धुनाई, धरना स्थल के सामने कर रहा था गाली-गलौज

प्रदर्शनकारी किसानों ने कर दी शराबी युवक की धुनाई, धरना स्थल के सामने कर रहा था गाली-गलौज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 5, 2021 12:39 pm IST

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बताया गया कि युवक प्रदर्शनकारी किसानों के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था, जिसके बाद किसानों ने उसकी पिटाई कर दी।

Read More: 13-14 जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के फूल बाग चौराह, जहां कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत्त था और वह प्रदर्शन स्थल पर आकर गाली-गलौज कर रहा था। युवक की हरकतों को देखकर आंदोलनकारी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी।

Read More: अलीबाबा के संस्थापक अरबपति ‘जैक मा’ आखिर कहां गायब हो गए ?

गौरतलब है कि मोदी सरकार के नए कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले लगभग 39 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं, किसान आंदोलन की सुगबुगाहट देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने लगी है। हालांकि सरकार और किसानों के बीच अब तक पांच बैठकें हो चुकी है, लेकिन अभी तक इस मसले का हल नहीं निकल पाया है।

Read More: रमन सिंह के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार, कहा- कभी खेती की ही नहीं तो कहां से जानेंगे किसानी के बारे में

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"