कांग्रेस पर जनता का भरोसा, भाजपा को झटका.. नतीजों के फाइनल आंकड़ें.. देखिए

कांग्रेस पर जनता का भरोसा, भाजपा को झटका.. नतीजों के फाइनल आंकड़ें.. देखिए

कांग्रेस पर जनता का भरोसा, भाजपा को झटका.. नतीजों के फाइनल आंकड़ें.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: December 25, 2019 3:23 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव के नतीजों में भी बीजेपी को झटका लगा है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के रिजल्ट बताते हैं कि जनता ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर ही भरोसा जताया। हालांकि कई जगह निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में है।यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल निर्दलीयों से संपर्क साधने में जुट गई है। वहीं पहली बार निकाय चुनाव लड़ रही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रही।

पढ़ें- दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, 30 में जीती कांग्रेस 

विधानसभा चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को चारों खाने चित्त कर दिया. इस बार 10 नगर निगम में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए तीन नगर निगम में एकतरफा जीत हासिल की जिन तीन नगर निगम में कांग्रेस अपने दम पर महापौर बना सकती है।उसमें जगदलपुर, अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगम शामिल है जबकि कोरबा नगर निगम को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जगह बीजेपी कांग्रेस से पीछे ही रही। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव नगर निगम में कांटे की टक्कर के बाद पेंच फंस गया..जबकि दुर्ग, रायगढ़, राजनांदगांव और धमतरी नगर निगम में निर्दलीय किंगमेकर सामने आएं।

पढ़ें- बालोद में कांग्रेस तो दल्लीराजहरा में बीजेपी ने मारी 

प्रदेश की 38 नगर पालिकाओं के नतीजे भी थोड़े उलझाने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 38 में से 15 नगर पालिकाओं में पेंच फंसा हुआ है…कहीं निर्दलीयों का बोलबाला है, तो कहीं बीजेपी-कांग्रेस के लिए अध्यक्ष पद टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। कांग्रेस 14 नगर पालिकाओं में कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा, तो वहीं 9 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद बीजेपी के खाते में जाएगा।मतलब नगर पालिका में भी कांग्रेस को फायदा मिलता नजर आ रहा है।

पढ़ें- रायपुर नगर निगम के परिणाम घोषित, 34 पर कांग्रेस, 28 

हालांकि 103 नगर पंचायत में भी कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल मिलाकर पिछली बार के मुकाबले इस बार निकाय चुनाव में बीजेपी को भारी नुकसान हुआ..वहीं कांग्रेस एक बार फिर जनता का दिल जीतने में सफल रही

पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव 2019: सरायपाली नगर 

निर्वाचन विभाग ने निकाय चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिलेवार निगम और नगर पंचायतों में विजयी पार्टी की सूची देखिए

 

Abhi New by Abhishek Mishra on Scribd


लेखक के बारे में