पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित, एम्स के तीन डॉक्टर भी आए जद में

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित, एम्स के तीन डॉक्टर भी आए जद में

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मी मिले कोरोना संक्रमित, एम्स के तीन डॉक्टर भी आए जद में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: June 26, 2020 12:49 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुरानी बस्ती थाना प्रभारी और थाने के दो अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एम्स के 3 डॉक्टर और जर्मनी से लौटी रोहिणीपुरम इलाके की महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही खम्हारडीह और हीरापुर में भी 1-1 मरीज सामने आए हैं। बता दें कि इससे पहले थाना प्रभारी के सास-ससुर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, थाना प्रभारी के रिश्तेदारों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद थाने को सील कर दिया गया है।

Read More: पराठे के बाद अब पॉपकार्न पर देना होगा 18 फीसदी GST, सामान्य से खास क्लब में शामिल

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज कुल 22 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से जशपुर से 11 और राजधानी रायपुर से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। आज मिले नए मरीजों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 245़6 हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या 738 हो गई है। वहीं 1752 मरीज अब तक स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Read More: 14 दिन के लिए कम्पलीट लॉकडाउन की घोषणा, स्वास्थ्य मंत्री हेमंत ने कहा- तेजी से बढ़ रहे केस, अब सख्ती जरूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"