PWD मंत्री ताम्रध्वज ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठक, समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करने दिए निर्देश

PWD मंत्री ताम्रध्वज ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठक, समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करने दिए निर्देश

PWD मंत्री ताम्रध्वज ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठक, समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा करने दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 18, 2019 2:34 pm IST

रायपुर: पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को लोक​ निर्माण विभाग के निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने ऐ​जेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग के कार्यों का सीधा संबंध आम जनता से है। इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा पर पूरा किया जाना चाहिए।

Read More: छत्तीसगढ़ के चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की सड़क हादसे में मौत, ​कई TV सीरियलों में दिखा चुके हैं अपने अभिनय का जलवा

मंत्री साहू ने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, भवन ये आम जनता के प्रतिदिन उपयोग से संबंधित निर्माण है। एजेंसी कार्यों की गुणवत्ता समय-सीमा और अधिकतम जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण कराएं। जिससे आम जनता को निर्माण कार्यों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने बैठक में अधोसंरचनाओं से संबंधित स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली और निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Read More: कार शोरुम संचालक कर रहा था GST में बड़ी हेराफेरी, दो बिल बनाकर करता था करोड़ों की टैक्स चोरी

समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण एजेंसियों के अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव अनिल राय, ईएनसी अग्रवाल और सभी मुख्य अभियंता भी उपस्थित थे।

Read More: नेता की कार, पसली में फ्रैक्चर, तीन समर्थकों को भी आई गंभीर चोट

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/YPbU8tY2hxE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"