प्यारे मियां यौन शोषण केस की पीड़िता की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
प्यारे मियां यौन शोषण केस की पीड़िता की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया
भोपाल। हाई प्रोफाइल प्यारे मियां यौन शोषण केस में बालिका गृह में रह रही एक नाबालिग पीड़िता की हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने नाबालिग को ब्रेन डेड घोषित किया है।
ये भी पढ़ेंः KBC के जरिए अमिताभ बच्चन की सिफारिश हो गई मंजूर ! शासन ने किया आरक्षक पत्नी का ट्रांसफर, अब साथ र…
राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नाबालिग पीड़िता इस समय वेंटीलेटर पर है। बीते दिनों पीड़िता ने बालिका गृह में बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खा ली थीं। सोमवार देर रात पीड़िता को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया था।
पढ़ें- सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर बीजेपी का बड़ा पलटवार, ब…पढ़ें- सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर बीजेपी का बड़ा पलटवार, ब…
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें कि नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के मामले में बालिका गृह की अधीक्षिका इक्का एंथोनिया पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। प्रताड़ना से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने नींद की गोलियां खा ली थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू की थी।
बता दें कि नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के इस मामले में प्यारे मियां मुख्य आरोपी है, जिसका केस भोपाल की पास्को कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट में केस चलने की वजह से बच्चियों का बालिका गृह में रखा गया था, यहां कई महीनों से लड़कियां घर जाने की जिद कर रही थी।
read more: सीएम करेंगे मैराथन बैठकें, देखें दिनभर का शेड्यूल
बच्चियों के परिजनों ने इस मामले में बाल संप्रेक्षण में गुहार लगाई थी, लेकिन परमिशन नहीं मिलने की वजह से बच्चियों को परिजनों के हवाले नहीं किया गया। अब बालगृह में ही प्रताड़ना का आरोप लगा है। अब ऐसे में प्रशासन क्या निर्णय करेगा यह देखने वाली बात होगी।

Facebook


