रायपुर में फिर चाकूबाजी, आपसी लेन देने के चलते दिया वारदात को अंजाम, दूसरी ओर महिला से 60 हजार की ठगी

रायपुर में फिर चाकूबाजी, आपसी लेन देने के चलते दिया वारदात को अंजाम, दूसरी ओर महिला से 60 हजार की ठगी

रायपुर में फिर चाकूबाजी, आपसी लेन देने के चलते दिया वारदात को अंजाम, दूसरी ओर महिला से 60 हजार की ठगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 2, 2021 6:13 pm IST

रायपुर: पुलिस के अथक प्रयास के बाद राजधानी रायपुर में चोरी, लूट, हत्या और चाकूबाजी जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि अजय गवली नाम के आरोपी ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, इस घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

Read More: खुले आसमान की ऊंची उड़ान है ‘बेटी’, हर मां-बाप का गर्व और सम्मान है ‘बेटी’- विकास उपाध्याय

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट औऱ आपसी लेन देने के चलते अजय गवली नाम के आरोपी ने एक युवक को चाकू मार दी। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कर्रवाई कर रही है।

Read More: प्रदेश में अगले तीन दिन शीतलहर रहने की संभावना, तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

वहीं, दूसरी ओर राजधानी में एक महिला भी आज ही ठगी की शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर महिला के गहने लेकर फरार हो गया। आरोपी ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर महिला की तलाशी लेने लगा और इस दौरान वह 60 हजार रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: भाजपा विधायक के विवादित बोल, राक्षसी संस्कृति की हैं ममता बनर्जी, उनके डीएनए में ही दोष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"