500 स्वीकृत पदों को समाप्त करने की तैयारी में है रेलवे, विरोध में उतरा कर्मचारी यूनियन

500 स्वीकृत पदों को समाप्त करने की तैयारी में है रेलवे, विरोध में उतरा कर्मचारी यूनियन

500 स्वीकृत पदों को समाप्त करने की तैयारी में है रेलवे, विरोध में उतरा कर्मचारी यूनियन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 29, 2021 6:23 pm IST

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के 500 स्वीकृत पदों को रेलवे समाप्त करने की तैयारी में हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को स्वीकृत पदों को सरेंडर करने का लक्ष्य दिया है। कोविड और लॉकडाउन की स्थिति के बीच रेलवे बोर्ड के इस फरमान के बाद रेलवे कर्मचारी यूनियन इसके विरोध में उतर गया है। सभी जोन को मिलाकर 13 हजार 450 पद बोर्ड के इस फरमान के दायरे में आ रहे हैं।

Read More: निशाने पर सिंधिया! देखना होगा कि ज्योतिरादित्य कांग्रेस को क्या जवाब देते हैं?

हालांकि पदों की सूची बोर्ड ने जारी नहीं की है। इसकी जिम्मेदारी सभी जोन को देते हुए ऐसे पदों का आकलन करने और बोर्ड को जानकारी देने को कहा गया है। रेल अधिकारियों की मानें तो रेलवे बोर्ड द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में वर्क स्टडीज के माध्यम से अतिरिक्त पोस्ट को सरेंडर करने का आदेश दिया जाता है। इसमें संबंधित विभाग, तकनीकी अनुसंधान व अध्ययन के जरिए इसकी कार्रवाई आगे बढ़ती है। 

Read More: छत्तीसगढ़ में आज 2 हजार 437 नए संक्रमितों की पुष्टि, 64 की मौत, 5 हजार 941 मरीज हुए डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"