रिटायरमेंट के दिन ही रेलवे कर्मचारी ने लगाई फांसी, प्लेटफार्म में फंदे पर झूलते हुए मिली लाश

रिटायरमेंट के दिन ही रेलवे कर्मचारी ने लगाई फांसी, प्लेटफार्म में फंदे पर झूलते हुए मिली लाश

रिटायरमेंट के दिन ही रेलवे कर्मचारी ने लगाई फांसी, प्लेटफार्म में फंदे पर झूलते हुए मिली लाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: February 29, 2020 5:13 am IST

ग्वालियर। सुबह-सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिला। खबर फैलते ही रेलवे के कर्मचारियों ने शव की पहचान कर ली।

Read More News: आयकर विभाग की कार्रवाई में फर्मो ने जमा किया करोड़ों का जुर्माना, 3…

जिसके बाद पता चला कि मृतक रेलवे का कर्मचारी था। वहीं आज ही ​रिटायरमेंट होने वाला था। प्लेटफार्म में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

Read More News: ज़रा हटके : इनका तो नाम ही ‘लीप ईयर’ है, देखें नामकरण के पीछे है विचित्र कहानी

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुरारी लाल था। वह जोरा का रहने वाला है। पिछले कई दिनों से वह मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था। वहीं आज उसने रिटायरमेंट के दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Read More News: बीजेपी के कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सीएम ने दिलाई प्र…

मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। आत्महत्या को लेकर पुलिस ने घरवालों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस अभी मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Read More News: चख कर देखिए कौन सी मिर्च है सबसे तीखी, कृषि मंत्री करेंगे चिली फेस्…

 


लेखक के बारे में