मौसम में अचानक बदलाव से हलाकान हुए लोग, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में कल से हो रही बारिश

मौसम में अचानक बदलाव से हलाकान हुए लोग, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में कल से हो रही बारिश

मौसम में अचानक बदलाव से हलाकान हुए लोग, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में कल से हो रही बारिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: February 4, 2020 5:31 am IST

रायपुर: मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में लगातार बारिश जारी है। वहीं, मौसम में बदलाव के बाद ठंड और घना कोहरा भी छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा इलाके में सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं, मध्यप्रदेश के जबलपुर में बादल छाए हुए हैं, साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को हलाकान कर दिया है।

Read More: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ऐलान, केएल राहुल को नहीं मिली जगह

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि मंगलवार-बुधवार को मध्यप्रदेश कई जिलों और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में बारिश की संभावना है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बारिश के अगले दिन कई इलाकों में ओला वृष्टि भी हो सकती है। मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर दोनों राज्य में ठंड और कोहरे की चपेट में आ सकते हैं।

Read More: सऊदी अरब में ब्यूटीशियन की नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंटों ने बेच दिया युवती को! मां ने भारत सरकार से लगाई गुहार

किसनों की चिंता बढ़ी
ठंड और बारिश के चलते किसान पहले ही हलाकान हैं और एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते इस बार किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई एकड़ की फसलें चौपट हो गई है।

Read More: समय पर नहीं लौटाए उधार लिए पैसे, तो ईंट भट्ठा संचालक ने दोस्तों के साथ मिलकर कर लिया युवक का अपहरण, फिर…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"