बारिश ने नए साल के जश्न की तैयारियों पर फेरा पानी, बीती रात से हो रही बरसात

बारिश ने नए साल के जश्न की तैयारियों पर फेरा पानी, बीती रात से हो रही बरसात

बारिश ने नए साल के जश्न की तैयारियों पर फेरा पानी, बीती रात से हो रही बरसात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 1, 2020 2:29 am IST

अंबिकापुर: साल 2020 की शुरुआत में ही मौसम ने अंबिकापुर और आस-पास के लोगों को भिगो दिया है। दरअसल इलाके में मंगलवर रात से हल्की बारिश हो रही है। बारिश के चलते जहां एक ओर लोगों के नए साल के जश्न की तैयारियों पर पानी फिर गया है, वहीं किसान बारिश को लेकर चिंति​त हैं। उन्हें फसल खराब होने का डर सता रहा है। वहीं, मौसम में हुए बदलाव के चलते आगामी दिनों में इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

नव निर्वाचित पार्षद की जाति प्रमाण पर उठे सवाल, हारे हुए उम्मीदवार ने कहा- फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनाए प्रमाण पत्र

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। शीतलहर और घने कोहरे से लोग परेशान हैं। हालात को देखते हुए सीएम भूपेश् बघेल ने अधिकारियों को शहर के चौक चौराहों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं।

Read More: मातम में बदली नए साल की खुशियां, निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 6 लोगों की मौत, 1 गंभीर, पार्टी करने पहुंचे थे फार्म हाउस

पेंड्रा इलाके में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पेंड्रा और आस-पास के इलाके में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि सिस्टम में बदलाव के चलते आगामी कुछ घंटों में पेंड्रा और आस-पास के इलाके में बारिश होगी। बारिश होने के बाद यहां तापमान में और गिरावट आ सकती है। ज्ञात हो कि पहले ही इलाके के लोग कड़के की ठंड और घने कोहरे से परेशान हैं।

Read More: Happy New Year 2020: नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, जमकर हुई आतिशबाजी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"