रायपुर और दुर्ग कलेक्टर को मिला गवर्नर ट्राफी, राज्यपाल ने किया सम्मानित
रायपुर और दुर्ग कलेक्टर को मिला गवर्नर ट्राफी, राज्यपाल ने किया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में राज्य सैनिक बोर्ड की अमलगेटेड स्पेशल फंड के राज्य प्रबंधन समिति की ऑनलाइन बैठक में वर्ष 2017 और 2018 सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने वाले रायपुर एवं दुर्ग जिले के कलेक्टर को गवर्नर ट्राफी से सम्मानित किया।
Read More News: पांच नवंबर : भारत का पहला मंगलयान अंतरिक्ष में जाने सहित पांच नवंबर के नाम और क्या दर्ज है?
राज्यपाल ने वर्ष 2018 में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने के लिए रायपुर जिले के कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन को प्रथम पुरस्कार और दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को दूसरा पुरस्कार दिया। इसी तरह उन्होंने वर्ष 2017 में सर्वाधिक धनराशि एकत्रित करने के लिए दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को प्रथम पुरस्कार और रायपुर जिले के कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
Read More News:SIT ने बिकरूकांड की रिपोर्ट सौंपी, 80 पुलिस,प्रशासनिक कर्मी प्रारंभिक रूप से दोषी ठहराए गए
बैठक में अमलगमेटेड स्पेशल फण्ड के राज्य प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, छत्तीसगढ़ ओडिशा सब एरिया के कमाण्डर ब्रिगेडियर प्रशांत चैहान, समिति के पदेन सदस्य के रूप में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू एवं राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो भी उपस्थित थे।
Read More News: बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले प्रत्याशी बने : रिपोर्ट

Facebook


